प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव संपन्न


डॉ. अतुल कुमार


नई दिल्ली l मीडिया जगत के प्रतिष्ठित पत्रकारों के क्लब में कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव हुऐ। फिलवक्त में काबिज इक्कीस सदस्य की कार्यकारिणी ने समर्थक प्रत्याशियों के साथ पूरा पैनल उतारा। लगभग तीन हजार पत्रकार सदस्यों के क्लब में 1267 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी संगीता बरुआ पीशरोटी के पैनल से दो उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष अदिति राजपूत तथा संयुक्त सचिव सुनील कुमार पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। इनके मुकाबले में चुनाव में कोई विपक्षी पैनल नहीं होने पर एक तरफा जीत की बात कही जा रही है। एक रायसीना रोड के दर पर यह नारे भी लगे- कहां पड़े हैं चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में।
दूसरे पहर से ही प्रेस क्लब अध्यक्ष की प्रत्याशी संगीता सभी पत्रकारों से अपने पैनल को जिताने का अनुनय करती रही।
क्लब के कई सदस्यों के लिए यह अपने मित्र बंधुओ से मुलाकात का एक दिन भी बन चुका है। मतदान से ज्यादा पत्रकार मुलाकात के लिए क्लब में आ रहे थे। इनमें कई ऐसे पत्रकार भी शुमार होते है जिनकी रोज आपस में चर्चा होती वार्ता होती है और समाचार चैनल के पैनल भी पर विचार विमर्श होता मगर रूबरू मुलाकात नहीं हो पाती है।
अप्रत्याशित रूप से सबसे पहला मतदान वरिष्ठ पत्रकार रवीश द्वारा किया गया था। मतदान करने वालों में राजीव शुक्ला, सुमित अवस्थी,
सुधीर चौधरी, उपेंद्र राय, आशुतोष, एन के वेनु, गार्गी परसाई जैसे प्रसिद्ध पत्रकार शामिल रहे।
मतदान करने वालों में युवा पत्रकारों की संख्या सर्वाधिक रही। वरिष्ठ पत्रकारों में जे.के.जैन सहित चुनिंदा पत्रकार भी मतदान में शामिल थे।
चुनाव अधिकारी एम.एम शर्मा ने बताया कि मतगणना कल की जाएगी और शाम तक परिणाम घोषित करने की संभावना है।


[pms-register]

Follow Us:

Join Us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *