गोरखपुर। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने तथा हर क्षेत्र में भागीदारी के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज अब अपने बल पर प्रधान और क्षेत्र पंचायत चुनाव के बाद 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगा।
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां चाहे वह भारतीय जनता पार्टी चाहे वह समाजवादी पार्टी वह केवल और केवल चुनाव के समय में अति पिछडो को जगह देने की बात करती है परंतु जैसे ही चुनाव खत्म हो जाता है वह अपने ही लोगों को आगे बढ़ाते है।अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अपना स्थान हासिल करेगी।पिछले दिनों नेपाल में हुए हमले पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार को इससे सबक लेने की जरूरत है।
राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक
