मुंगेर में बड़ा मौका! इस डांस कॉम्पटीशन से नेशनल चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा


26 दिसंबर को बिहार स्टेट डांस स्पोर्ट्स का आयोजन मुंगेर में होगा बिहार के सभी जिला के बालक एवं बालिका इस डांस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं इस प्रतियोगिता के आधार पर जनवरी में आयोजित होने वाले नेशनल लेवल पर डांस कॉम्पटीशन के लिए बालक एवं बालिका प्रतिभागी का सिलेक्शन किया जाएगा कला-संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा नृत्य कला को बिहार स्टेट में बढ़ावा देने के लिए , प्रदेश के नृत्य कला प्रेमी यानि उनमें छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए साथ ही नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए 26 दिसंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर टाउन में ओपेन बिहार बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुख्यमंत्री अवॉर्डी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया)ने दी। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया वो स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खेलों इंडिया ट्रीबल गेम से मान्यता प्राप्त है और इसका डेमोंस्ट्रेशन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल भारत सरकार द्वारा जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में आयोजित किया जा चुका है , जो की अपने आप में बहोत ही गौरव की बात है। हमारा मुख्य उद्देश्य बिहार प्रदेश में नृत्य कला के छुपी हुई प्रतिभाओं को ढूंढकर उन्हें आगे बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है । इसमें बिहार स्टेट के सभी जिलों के सभी आयु वर्ग के सभी स्कूल व कॉलेज के बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी का चयन महाराष्ट्र में जनवरी महीने में आयोजित होने वाले 10 वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप -2024 के लिए अलग- अलग आयु वर्ग एवं अलग- अलग इवेंट्स कैटेगरी के लिए किया जाएगा। इसके अन्तर्गत बैटल इवेंट, म्यूजिकल योगा , क्लासिकल इवेंट , ट्रेडिशनल इवेंट , मॉडर्न (मिक्सर) इवेंट , वेस्टर्न इवेंट , फ्री स्टाइल इवेंट , एरियल स्टाइल इवेंट , फेईगन स्टाइल इवेंट आयोजित होंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है , जो भी प्रतिभागी इसमें भाग लेना चाहते हैं , वो अविलंब मोबाइल नंबर 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं। इस डांस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डांस बैटल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बिहार स्टेट की ओर से भाग लेने का मौका मिलेगा।


[pms-register]

Follow Us:

Join Us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *