शिक्षिका के साथ प्राचार्य ने किया छेड़खानी

Please Enter Your Email ID


मुंगेर। मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जगदम्बापुर फरदा के एक स्कूल के प्राचार्य ने एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ लिया। शिक्षिका के साथ छेड़खानी की बात सामने आते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राचार्य की धुनाई के साथ स्कूल में बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सफियाबाद ओपी पुलिस ने प्राचार्य को ग्रामीणों के बंधक से मुक्त कराते हुए प्राचार्य और शिक्षिका को अपने साथ ले गए। बता दें कि यूपी की रहनेवाली शिक्षिका की बीपीएससी शिक्षक तौर पर मुंगेर जिले के मध्य विधालय जगदम्बापुर फरदा में पोस्टिंग हुई है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने अकाउंट नंबर मांगने के बहाने बुलाया और छेड़खानी शुरू कर दी। इससे पहले भी 22 दिसंबर को गलत नियत से छेड़खानी की थी। चेम्बर जाते ही फिर हाथ पकड़ने लगे, मैंने पूछा क्या कर रहे है तो गाल खींचकर मिठाई कब खिलाओगी कहने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बबुला हो गए और आरोपी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद विधालय के एक कमरे में लगभग 1 घंटे तक बंधक बनाकर रखते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बावत सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी प्राचार्य को ग्रामीणों के बंधक से मुक्त कराया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

शिक्षिका के साथ प्राचार्य ने किया छेड़खानी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण हुए आग बबूला,

आरोपी प्राचार्य की जमकर की पिटाई, विद्यालय के कमरे में प्राचार्य को बनाया बंधक

मुंगेर। मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जगदम्बापुर फरदा के एक स्कूल के प्राचार्य ने एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ लिया। शिक्षिका के साथ छेड़खानी की बात सामने आते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राचार्य की धुनाई के साथ स्कूल में बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सफियाबाद ओपी पुलिस ने प्राचार्य को ग्रामीणों के बंधक से मुक्त कराते हुए प्राचार्य और शिक्षिका को अपने साथ ले गए। बता दें कि यूपी की रहनेवाली शिक्षिका की बीपीएससी शिक्षक तौर पर मुंगेर जिले के मध्य विधालय जगदम्बापुर फरदा में पोस्टिंग हुई है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने अकाउंट नंबर मांगने के बहाने बुलाया और छेड़खानी शुरू कर दी। इससे पहले भी 22 दिसंबर को गलत नियत से छेड़खानी की थी। चेम्बर जाते ही फिर हाथ पकड़ने लगे, मैंने पूछा क्या कर रहे है तो गाल खींचकर मिठाई कब खिलाओगी कहने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बबुला हो गए और आरोपी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद विधालय के एक कमरे में लगभग 1 घंटे तक बंधक बनाकर रखते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बावत सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी प्राचार्य को ग्रामीणों के बंधक से मुक्त कराया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »