Please Enter Your Email ID
कानपुर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने सभी मुख्य एवं अन्य अस्थाई प्रवक्ताओं को भंग कर नया प्रवक्ता घोषित किया महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूर्व में मुख्य एवं अस्थाई रूप से रहे प्रवक्ताओं को तत्काल समाजवादी पार्टी से पदमुक्त किया जा रहा है एवं पार्टी के पदाधिकारी रहे रजत मिश्रा को तत्काल प्रभाव से महानगर प्रवक्ता घोषित किया जाता है वो पार्टी की तरफ से मीडिया डिबेट्स एवं अन्य जगहों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे एवं प्रवक्ता की अन्य जिम्मेदारियां संभालेंगे मनोनयन पर रजत मिश्रा ने कहा कि मैं सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं की उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लायक समझा मैं उन्हें एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को धन्यवाद देता हूं एवं यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने पद का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करूंगा रजत के मनोनयन पर कानपुर महानगर के महासचिव बंटी सेंगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Follow Us:
- https://youtube.com/@raptinews9881?si=pspVseyTxNxysQmc
- https://www.facebook.com/profile.php?id=100073547180505&mibextid=ZbWKwL
Join Us: