गोरखपुर में सबसे अमीर आदमी कौन है? अजय देवगन से कनेक्शन… करते हैं ये बड़ा काम


गोरखपुर के सबसे धनी व्यक्ति: चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने अपने शहर में ही रहकर अपना बिजनेस बढ़ाने का फैसला किया, और आज उनका कारोबार तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने शहर से जुड़े रहकर काम करना खास महसूस होता है। गोरखपुर में सरिया फैक्ट्री के मालिक वे सबसे अमीर हैं।

गोरखपुर का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इतिहास के कई पन्नों पर इस शहर का नाम दर्ज है। आज यह शहर राजनीति का भी केंद्र है, क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से जुड़े हुए हैं। अब गोरखपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां AIIMS खुल चुका है, साथ ही Fertilizer Factory (HURL) और Gallantt Ispat जैसे बड़े उद्योग भी मौजूद हैं।

गोरखपुर में इतना कुछ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां सबसे अमीर कौन है? उनका नाम क्या है, उनका कारोबार क्या है, और क्या वे अभी भी गोरखपुर में ही अपने व्यवसाय को संचालित कर रहे हैं? उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की है, और उनका पारिवारिक बैकग्राउंड क्या है?

चंद्र प्रकाश अग्रवाल का परिचय

सबसे पहले गोरखपुर के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम बताते हैं, जो चंद्र प्रकाश अग्रवाल है। वे Gallantt Group के मालिक हैं। उनकी कंपनी Gallantt Ispat लिमिटेड शेयर बाजार में सूचीबद्ध है, और कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12,857 करोड़ रुपये है। Gallantt Ispat लिमिटेड में चंद्र प्रकाश अग्रवाल की लगभग 29.2% हिस्सेदारी है। गोरखपुर की यह एकमात्र कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्टेड है।

करीब 70 वर्ष के चंद्र प्रकाश अग्रवाल Gallantt Ispat Ltd. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। पहले इस कंपनी का नाम Gallantt Metal Limited था। इस कंपनी की सरिया और अन्य फैक्ट्रियां उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में स्थित हैं। मुख्य रूप से इस समूह का कारोबार स्टील, स्पॉन्ज-आयरन, एम.एस. बिलेट्स, रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स में है। हालांकि कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। Gallantt Group के पास गोरखपुर और गुजरात दोनों जगह सरिया फैक्ट्री हैं। इसके अलावा यह समूह सीमेंट, आटा और सूजी के व्यवसाय में भी सक्रिय है।

चंद्र प्रकाश अग्रवाल का व्यवसाय

Gallantt समूह की शुरुआत 1984 में हुई थी, जब उन्होंने आटा मिल का कारोबार शुरू किया था। फिर धीरे-धीरे इस्पात और स्पॉन्ज आयरन के व्यवसाय की ओर बढ़े। Gallantt Ispat Ltd. का पंजीकरण 2005 में हुआ था। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन Gallantt Ispat Limited के ब्रांड एंबेसडर हैं।

चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने अपने शहर में रहकर बिजनेस बढ़ाने का निर्णय लिया, और आज उनका व्यापार तेज़ी से फल-फूल रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने शहर से जुड़कर काम करने पर अच्छा लगता है क्योंकि वे मूल रूप से गोरखपुर के ही निवासी हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए गुजरात में भी यूनिट स्थापित की है। इस समूह की सरिया प्लांट हर साल 6 लाख टन से अधिक सरिया उत्पादन करती है। इस समूह में लगभग 3600 लोग काम करते हैं।

C.P. Agrawal की संपत्ति

शिक्षा की बात करें तो चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। परिवार सहित उनकी संपत्ति वर्तमान में लगभग 4000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह उल्लेखनीय है कि Hurun India Rich List 2024 में चंद्र प्रकाश अग्रवाल 758वें स्थान पर थे, जब Gallantt Group की कुल संपत्ति लगभग 3200 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वे उत्तर प्रदेश के टॉप-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में भी शामिल हैं।


  • Benefits of Paid Subscribers:- Early Notifications Highest Priority Support Free 100Gb Cloud Storage. and more.
    Benefits of Paid Subscribers:- Early Notifications Higher Priority Support Free 15Gb Cloud Storage.
    Applying discount code. Please wait...

Select a Payment Method

No payment methods are available for the selected subscription plan.

Follow Us:

Join Us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks