तैंतीस हजार करोड़ से भारत की आत्मनिर्भरता को गति, अंग्रेजी के कठिन शब्द क्यों होते हैं- अश्वनी वैष्णव

डॉ.अतुल कुमार नई दिल्ली। कैबिनेट फैसलों पर आयोजित प्रेस वार्ता में भव्य योजना के लिए अधिकृत की जाने वाली जमीनों पर अधिकारियों द्वारा एक कठिन शब्द का उपयोग किया गया जिसके उच्चारण में मंत्री जी को अच्छी खासी असुविधा हुई। उस वक्त उनके मुंह से यही निकला कि अंग्रेजी भाषा में कितने कठिन शब्द क्यों होते हैं? अंग्रेजी के कठिन शब्दों को पढ़ने के लिए परीक्षा पास दोबारा से परीक्षा पास करनी होगी।
भव्य योजना के अंतर्गत पूरे देश में सौ औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। इनके विकास के लिए उपयोग में ली जाने वाली भूमि को असुविधा रहित नाम से चिन्हित किया जाता है। अंग्रेजी में इस भूमि के लिए अनएनकबंर्ड शब्द का उपयोग होता है जिसका हिंदी शाब्दिक अर्थ भारमुक्त है। अनएन्कम्बर्ड उस संपत्ति, वस्तु या व्यक्ति को दर्शाता है जिस पर कोई कानूनी दायित्व, गिरवी या कोई अन्य बोझ न हो।

पूर्व-स्वीकृत भूमि, तैयार इन्फ्रास्ट्रक्चर और एकीकृत सेवाओं के साथ भव्य परियोजना को राज्यों और निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर कार्यान्वित किया जाएगा।सुव्यवस्थित स्वीकृति, प्रभावी एकल-खिड़की प्रणाली और राज्यों के नेतृत्व में निवेशक-अनुकूल सुधार शामिल हैं।
उद्योगों को भूमि अधिग्रहण या अवसंरचना की स्थापना से संबंधित देरी हुए बिना जल्दी से संचालन शुरू करने में मदद मिलती है। इसके तहत देश भर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 33,660 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लगभग पंद्रह लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks