बुरहानपुर, मध्य प्रदेश;–समाज सेवा और पत्रकारिता के अनोखे मेल को दर्शाते हुए, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी शकील खान ने अपने जन्मदिन को जनसेवा के लिए समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया। उनके जन्मदिवस पर बुरहानपुर जिले के ग्राम भावसा की ग्राम पंचायत परिसर में एक बड़ा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाए। इस जनहितकारी शिविर का संचालन प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने किया। शिविर में आए मरीजों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), नेत्र रोग, सामान्य बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की मुफ्त जांच आधुनिक उपकरणों के माध्यम से की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को जरूरी परामर्श दिया और उनकी जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया। ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि दूर-दराज़ स्थानों में रहने वाले कई लोग आर्थिक व अन्य कारणों से समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं कर पाते। इस शिविर के जरिए उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं मिलीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकील खान ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के आयोजक गफ्फार मसूरी ने बताया कि शकील खान ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को अपने खास अवसरों को जनहित और सामाजिक भलाई से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। शकील खान के जन्मदिन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी तथा लंबी उम्र की कामना की। सभी ने इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रिशियस लाइफ केयर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम, आयोजकों और इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष शकील खान का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम होने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश तायडे, जिला महासचिव राहुल इंगले, जिला प्रवक्ता मनोज मिश्रा, जिला संगठन सचिव रमजान सिकंदर, जिला मीडिया प्रभारी आजाद तड़वी, जिला सचिव अनसीग मोरे, जिला कोषाध्यक्ष सुलेमान शादाब, जिला कार्यालय सचिव संजेश परीवाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पत्रकार साथी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन–जिलाध्यक्ष शकील खान




