डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। मुंगेर जिले का बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर अपने नवोन्मेषी पंडालों के लिए मशहूर है।यूथ क्लब पूजा समिति इस साल दुर्गा पूजा के लिए स्वागत द्वार के रूप में मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति स्थापित कर रही है। 100 फुट ऊंचा और 110 फुट चौड़ा स्वागत मेहराब मीनाक्षी मंदिर की समृद्ध वास्तुकला का प्रदर्शन करेगा। पश्चिम बंगाल ,झारखंड के करीब 50 से अधिक कारीगर पिछले एक महीने से स्वागत मेहराब पर काम कर रहे हैं और 20 अक्टूबर तक इसे पूरा करने की योजना बना रहे हैं।
50 लख रुपए से बन रहा भव्य पंडाल
भव्य पंडाल बनाने वाले झारखंड के कारीगर प्रमोद ने बताया कि मंदिर का स्ट्रक्चर खड़ा करने में 8 हजार बांस एवं 200 किलो रस्सी लगा है। 100 फीट ऊंची प्रतिभा 10 पार्ट में बना हुआ है प्रत्येक पार्ट में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा लगेंगे। बंगाल से आए मीनाक्षी मंदिर के गेट पर प्रतिमा लगाने वाले कलाकार प्रमोद दास ने बताया कि जिस मीनाक्षी मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा बनाया गया है,उसी की तर्ज पर इस पंडाल के आगे बने 10 भागों में
2 फीट से 6 फीट तक बनाए गए विष्णु,राम, रावण सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा 100 देवी देवताओं की कागज की लुगदी से तैयार प्रतिमा चिपकाया जाएगा। प्रतिमा निर्माण में ही लगभग 15 लाख से अधिक रुपए का खर्च आया है।
मीनाक्षी मंदिर के बाद आदि शिव योगी की 70 फीट प्रतिमा रहेगी आकर्षण का केंद्र
कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर अपने पंडाल के लिए पूरे राज्य में मशहूर है।इस संबंध में जानकारी देते हुए यूथ क्लब के प्रशांत दुबे ने बताया कि कोयंबतूर में जग्गू वासुदेव द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए 2017 में 112 फीट आदि शिव योगी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, उसी की तर्ज पर यह थर्मोकोल से आदि शिव योगी की 70 फीट की प्रतिमा लगाई जा रही है जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस पर भी लगभग 10 लख रुपए से अधिक का खर्चा आया है।
अयोध्या में लेजर शो करने वाली इवेंट कंपनी कल्याणपुर में करेगी रामायण का लेजर शो
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लेजर शो द्वारा रामायण की प्रस्तुति करने वाली इवेंट कंपनी मुंगेर के कल्याणपुर आ रही है। उसके द्वारा यहां लेजर शो प्रतिदिन किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूथ क्लब के प्रशांत दुबे ने बताया कि लेजर लाइट शो के माध्यम से रामायण तथा विभिन्न प्रकार के प्रेरणादायी कहानी प्रत्येक दिन प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि लेजर शो लाइट देखने के लिए माता रानी के भक्तों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसे देखने के लिए भी दूर-दूर से लोग आएंगे।
सुबह और शाम होगा शहनाई वादन तो सड़कों पर एफिल टावर की तर्ज पर बनाए गए गेट रहेंगे आकर्षण का केंद्र
जानकारी देते हुए यूथ क्लब के गप्पू दुबे ने बताया कि मुख्य सड़क पर से होकर भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सड़क पर दो दर्जन से अधिक 30 फीट से अधिक ऊंचाई वाले एफिल टावर की तर्ज पर गेट बनाया जा रहा है। इस एफिल टावर गेट से भक्त गुजरते हुए माता रानी के प्रांगण में पहुंच मीनाक्षी मंदिर का दर्शन करते हुए अंदर आदि शिवयोग की प्रतिमा को देख माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएंगे।
डीजे किशन सेतु यहां होगी 15 शहनाई वादकों द्वारा सुबह और शाम शहनाई वादन
कल्याणपुर बड़ी दुर्गा मंदिर के यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि यहां डीजे के शोर से दूर पौराणिक गायन और बादल परंपरा को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसलिए इस वर्ष सुबह और शाम 15 कलाकारों द्वारा पौराणिक शहनाई वादन की संगीत की धुन विभिन्न रोग में बजाई सुनाई जाएगी। शहनाई की धुन पूरे इलाके में दशहरा के 10 दिनों तक रहेगा। शहनाई भी इस मंदिर में आकर्षण का केंद्र रहेगा।
नितीश दुबे का रहता है विशेष सहयोग
मंदिर पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस गांव के प्रसिद्ध चिकित्सक नितीश दुबे के सहयोग से प्रत्येक वर्ष भव्य पंडाल एवं कई कार्यक्रम करवाए जाते हैं । 2021 में जयपुर का हवामहल, 2022 में मुंबई के ताज होटल तो इस वर्ष मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनवाया गया है। साथ ही हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक,बिनोद राठौर जैसे मशहूर पार्श्व गायक भी यहां आकर कार्यक्रम दे चुके हैं। इस संबंध में नीतिश दुबे ने कहा कि माता रानी की कृपा से ही मैं और मेरी कंपनी देश और विदेश में आज स्थापित है। मैं जो भी कर रहा हूं माता रानी ने ही मुझे दिया है, मैं तो उसका कुछ अंश ही खर्च कर रहा हूं।