Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /home/u974761348/domains/raptinewstoday.in/public_html/wp-config.php on line 98
राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान- डीडीसी – Rapti News Channel

राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान- डीडीसी

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। शनिवार को उप विकास आयुक्त मुंगेर मनोज कुमार सिंह ने धरहरा प्रखंड के ईटवा ग्राम पंचायत के ईटवा मौजा में अगहनी धान के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। विदित हो कि अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग, बिहार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2023-24 के अधिसूचित एवं बीमित फसलों का फसल कटनी प्रयोग संपादित करवाया जा रहा है। जिला सांख्यिकी कार्यालय, मुंगेर द्वारा ईटवा पंचायत में अगहनी धान के कटनी प्रयोग के तहत प्राथमिक कार्यकर्ता रमेश बिहारी, किसान सलाहकार को यह प्रयोग आवंटित किया गया था, जिन्होंने इस फसल कटनी प्रयोग का संपादन उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों की देख-रेख में संपन्न किया। उप विकास आयुक्त ने फसल कटनी प्रयोग की पूरी प्रक्रिया का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने फसल कटनी प्रयोग के आयोजन से लेकर संपादन के प्रक्रिया की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक चरण के बारे में प्रयोगकर्ता एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं शुद्धतापूर्वक फसल कटनी प्रयोग अपनी उपस्थिति में संपन्न करवाया। उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि उत्पादों के मूल्य की भी गणना की जाती है, जिसकी वजह से फसल कटनी प्रयोग का महत्व बढ़ जाता है। इससे फसलों की वास्तविक उत्पादकता ज्ञात होती है। कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के चलते फसलों के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या के मद्देनजर भी फसलों का उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए भी कृषि में नवीन पद्धतियों का प्रयोग एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि आवश्यक है। बिहार में कृषि आधारित उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उप विकास आयुक्त ने स्वयं अपने हाथों में हंसुआ पकड़कर धान काटना प्रारंभ किया और तत्पश्चात मजदूरों द्वारा चिन्हित क्षेत्र के अंदर स्थित धान के फसल की कटनी की गई। कटनी प्रयोग का जीपीएस लोकेशन सहित फोटो एवं डाटा विभागीय मोबाइल ऐप पर अपलोड किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी बृजकिशोर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह सहायक निदेशक, एग्रोनॉमी हिमांशु शेखर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राम प्रवेश, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, कृषि समन्वयक संदीप सिन्हा एवं पंचायत के स्थानीय किसान शशिधर शशि, रामरेख मंडल, भोला मंडल, भूरा मंडल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *