Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /home/u974761348/domains/raptinewstoday.in/public_html/wp-config.php on line 98
व्रतियों में फलाहारी कराना सबसे बड़ा पुनीत कार्य – डा. सत्या पाण्डेय – Rapti News Channel

व्रतियों में फलाहारी कराना सबसे बड़ा पुनीत कार्य – डा. सत्या पाण्डेय

आल इण्डिया ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन ने भक्तों को कराया फलाहार।

ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित फलाहार का कार्यक्रम प्रशंसनीय – पुष्प दन्त जैन

सभी धर्मों का आदर करना ही धर्म प्रेमियों का कर्तव्य – मोहम्मद रजी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में नवरात्र के दिन गोल घर स्थित काली मंदिर के पास नव दिनों तक व्रत रखने वाले व्रतियों के बीच इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी की मौजूदगी में उप्र व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दन्त जैन एवं पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय के हाथों फल का वितरण किया गया। मां के श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध तरीके से अपना प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के स्टाल पर भक्त बारी-बारी से फलाहारी के लिए प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।
इस मौके पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय ने कहा कि दुर्गा पूजा हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। लेकिन माँ दुर्गा की मूर्ति को सातवें दिन से पूजा की जाती है। आखिरी के तीन दिन ये पूजा और भी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा हर साल यह महान उत्साह को विश्वास के साथ मनाया जाता है। डा. पाण्डेय ने कहा कि हर साल इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की तरफ से काली मंदिर के समीप फलाहारी का आयोजन किया जाता है। जो अत्यंत ही सराहनीय व पुनीत कार्य है।
इस अवसर पर उप्र व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) पुष्प दन्त जैन ने कहा कि भारत त्योहारों और मेलों की भूमि है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और वे सभी पूरे साल अपने-अपने त्योहारों और उत्सवों को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दिन इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के इस सराहनीय कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।
इस मौके पर ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने कहा कि भारत सभी धर्मावलंबियों का देश है। जहां हिन्दू-मुस्लिम एक के रूप में भारत प्रचलित है। ऐसे में सभी के त्योहारों का आदर करना चाहिए। रजी ने कहा कि पूर्वी भारत के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला नवरात्र (अर्थात् नौ रातों का त्योहार) या दुर्गा पूजा एक त्योहार है। यह पूरे देश भर में खुशहाली पूर्ण उत्सवों का वातावरण लाता है।
ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा कि लोग शारदीय नवरात्र में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। या घर पर ही पूरी तैयारी और भक्ति के साथ अपने समृद्ध जीवन और भलाई के लिए पूजा किया जाता है। उन्होंने कहा कि इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन का उद्देश्य है कि सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने में ही भारत की उन्नति है।
इस मौके पर मुख्य रूप से कर्रार मिर्ज़ा, गौतम लाल श्रीवास्तव, मुहम्मद शहाब हुसैन, अंजुम तारिक, मुर्तजा हुसैन रहमानी, महफूज़ अली, इमरान दानिश, मुहम्मद वसीम खान, रवींद्र नाथ पाण्डेय, मेहदी हसन, बदरूल हक, अरशद जमाल सामानी, राकेश श्रीवास्तव, गुलाम सरवर, भोला जायसवाल, संजू वर्मा, अजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *