कुनराघाट तिराहा, —। भारत नेपाल मैत्री समाज एवं वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने संयुक्त रूप से कुनराघाट तिराहा स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष भारत नेपाल मैत्री समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व. मोहनलाल गुप्त जी को ग्यारहवीं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. मोहनलाल गुप्त जी के योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जी ने हमें निडरता के साथ जनहित के मुद्दों पर ईमानदारी से लड़ना सिखाया। चाहे मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा फर्जी पासपोर्ट का मामला रहा हो, या ताल-पोखरों को सरकारी कर्मचारियों एवं सरकार की सरपरस्ती में मिलीभगत कर पाटकर बेचने का मामला रहा हो, अथवा सीमा पर भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों-कर्मचारियों और उत्तर प्रदेश पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली का मामला रहा हो, अथवा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला रहा हो—बाबू जी ने हर मोर्चे पर निडरतापूर्वक भ्रष्टाचार की कलई खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि बाबू जी का जीवन-मंत्र स्पष्ट था—“न बिकना है, न बिकेंगे और न ही झुकेंगे; भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ लड़ना ही जीवन का एकमात्र उद्देश्य रह गया।”
कार्यक्रम में वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही, अबुलहसन अंसारी के साथ भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारत नेपाल मैत्री समाज के उपाध्यक्ष बनवारी लाल खेमका, कमल किशोर गुप्त आदि लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने स्व. मोहनलाल गुप्त जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
संपर्क:
अनिल कुमार गुप्त / अध्यक्ष
भारत नेपाल मैत्री समाज
मो. नं.: 7607519854 / 9452452739

