मिशन शक्ति-6.0 के तहत नगर निगम गोरखपुर ने चलाया जागरूकता अभियान

General News
👁️ 20 views

नगर निगम गोरखपुर द्वारा मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी सुविधाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर कर निर्धारण अधिकारी सुश्री अनुष्का सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने जागरूकता अभियान में सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। इसके अतिरिक्त नगर निगम से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पलाइन नंबर 8810709390 तथा नागरिक सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1533 के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में आईईसी सृष्टि की टीम द्वारा मंदिरों में अर्पित किए जा चुके पुराने फूलों का पुनः उपयोग करते हुए सुंदर रंगोली बनाई गई। इस पहल के माध्यम से अपशिष्ट फूलों के सदुपयोग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति-6.0 के अंतर्गत आयोजित यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *