जय माता दी चेरिटेबल ट्रस्ट बनाने का लिया निर्णय

bihar Dr Sasikant suman NATIONAL Post

गरीब परिवार की बेटी की शादी में किया जाएगा मदद

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर । धरहरा प्रखंड के यज्ञशाला भलार के प्रांगण में भलारवासी की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता सारोबाग पंचायत के सरपंच सह भलार ग्रामवासी कुशेश्वर प्रसाद सिंह ने किया । बैठक में मुख्य रूप से बिहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व सलाहकार इस्पात मंत्रालय भारत सरकार सह भलार ग्रामवासी विपुल सिंह , बबन सिंह उर्फ बबलू , राजेश सिंह , चुन्नू सिंह , प्रवीण सिंह , कुंदन सिंह निकुंभ , नवीन सिंह , राजेन्द्र पंडित , संजीव शर्मा , ज्योति सिंह सहित दर्जनों भलार के ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद थे । बैठक में भलार गांव के विकास को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों के सलाह पर जय माता दी चैरिटेबल ट्रस्ट भलार के नाम से एक निबंधित ट्रस्ट खोलने की बात किया गया। जिसके माध्यम से गांव के दुर्गा मंदिर , काली मंदिर , हनुमान मंदिर सहित गांव के अन्य मंदिरों का रख – रखाव से जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा। साथ ही गांव के गरीब परिवार की बेटी चाहे वह किसी भी जाति तथा समाज की क्यों न हो उसकी विवाह में भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *