लोक आस्था के महापर्व में लोजपा नगर अध्यक्ष मनीष मंडल ने बढ़ाया हाथ


  • छठ घाट से लेकर रास्ते में ब्लीचिंग पाउडर सहित एंटी लारवा दवाई का किया छिड़काव।

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। जमालपुर में लोक आस्था के महापर्व को सफल बनाने के लिए हर लोग हाथ बटा रहे हैं वहीं लोजपा रामविलास पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष मंडल अपनी टीम के साथ छठ घाट से लेकर वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर के साथ एंटी लारवा दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 32, 31, 34,35,36,30, 27, 28 सहित कई वार्डों में छिड़काव करते हुए मनीष मंडल ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व को सफल बनाने के लिए हर लोग अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। इसी करी में हमारी टीम में भी छठ घाट से लेकर आने जाने वाले रास्ते में ब्लीचिंग पाउडर के साथ डेंगू के रोकथाम को लेकर एंटी लाडवा दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। मनीष मंडल ने बताया कि छठ महापर्व को मनाने के लिए दूर दराज से लोग अपने घर आते हैं ऐसे में परदेसी बाबू कहीं डेंगू जैसे बीमारी का शिकार नहीं हो जाए इसको लेकर लोगों को जागरुक करते हुए प्रत्येक वार्ड में एंटी लारवा दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।मौके पर वार्ड पार्षद रूपेश कुमार, सामाजिक रिभा कुमारी, छोटू पासवान, रवि,विक्की,रोशन, ऋषभ, आकाश, समरित सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks