Please Enter Your Email ID
भटनी (एस एन बी)भ्रष्टाचार निरोधक संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की देवरिया के जिला पंचायत सभागार में आयोजित होने वाली बैठक की तैयारी जोरों पर है। इसी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष डॉ टी वी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक घाटी बाजार में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ शासन एवं एवं समाज में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना पर जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल मीडिया प्रभारी रामनाथ प्रसाद विद्रोही ने कहा कि देवरिया में संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह अगामी बैठक 23 फ़रवरी को जिला पंचायत सभागार देवरिया में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी सभी जिलों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रांतों के पदाधिकारी शामिल होंगे और संगठन का विस्तार के साथ साथ कार्यकताओं का सम्मान समारोह भी होगा।
बैठक में पूर्वांचल मीडिया प्रभारी रामनाथ विद्रोही, रत्नेश पाण्डेय , महेंद्र दूबे अशफाक खां बैजनाथ यादव, जितेन्द्र दत्त पाण्डेय।अनिल गोड़, नवीन सिंह, आकाश कुमार गोड़, लक्ष्मण सिंह, गजेन्द्र सिंह,राम अशीष यादव, सौरभ कुमार जवाहरलाल यादव, गणेश भारती, बड़े लाल यादव आदि उपस्थित थे।
-रामनाथ प्रसाद
Follow Us:
- https://youtube.com/@raptinews111?si=bRTYgqefG6ZF2OiK
- https://youtube.com/@raptinews9881?si=pspVseyTxNxysQmc
- https://www.facebook.com/profile.php?id=100073547180505&mibextid=ZbWKwL
Join Us: