दुर्गा मेला में हुई भगदड़ से तीन की मौत, 12 लोग घायल

Please Enter Your Email ID

डॉ शशि कांत सुमन
गोपालगंज ।बिहार के गोपालगंज में दुर्गापूजा के मेला के दौरान हुई भगदड़ में एक बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी व्यक्ति का ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास की है।

मृतकों की पहचान माझागढ़ थाना क्षेत्र के सनाह मठिया गांव निवासी दिलीप राम का 5 वर्षीय पुत्र आश कुमार , कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव निवासी स्वर्गीय रविन्द्र शाह की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी और नगर थाना क्षेत्र निवासी भोज शर्मा की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। जिला प्रशासन ने भारी भीड़ और भगदड़ को देखते हुए फिलहाल देवी दुर्गा के दर्शन को बंद कर दिया है।
घटना के संबंध में मेला देखने वाले लोगों ने बताया कि चीनी मिल रोड में ऐतिहासिक पूजा पंडाल को देखने के लिए काफी भीड़ हो गई थी। तभी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें एक बच्चा और दो महिलाएं भीड़ की चपेट में आ गई। इस दौरान उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस भगदड़ में दर्जनों अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। आननफानन में सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात करीब साढ़े आठ बजे राजा दल पूजा पंडाल के द्वार से थोड़ी दूर पहले भीड़ में एक बच्चा गिर गया था।बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी। इस दौरान दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

माता के दर्शन पर लगी रोक
जिला प्रशासन ने मामला बिगड़ते देख दुर्गा पूजा पंडाल में माता के दर्शन पर तत्काल रोक लगा दी। इसके अलावा अंबेडकर चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड की तरफ जाने पर पाबंदी लगा दी गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जानकारी फैलते ही शहर में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »