गोरखपुर –केंद्रीय कार्यालय राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा मत्स्येंद्र नगर दवहिया टोला (नौसढ़) गोरखपुर में दिनांक- 19.06.2024 समय-6 बजे राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा की कोर कमेटी की बैठक मा. चन्द्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट)राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा संचालन आ.ओमकार धारियां राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा ने की। सर्वसम्मत से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चाएं की गई:– 1. राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के जिला कमेटी, स्टेट कमेटी,सेन्ट्रल कमेटी के पदाधिकारी को 25 सदस्य बनाना अनिवार्य है।और विगत कई महीनो से सदस्यता रसीद का वितरण किया जा चुका है वह 15 जुलाई 2024 को केंद्रीय कार्यालय मतस्येन्द्र नगर नौसढ़ गोरखपुर में जमा करना है न जमा करने पर आपको ₹500/– प्रति रसीद सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य है। 2. स्टेट कमेटी उत्तर प्रदेश का सम्मेलन होना अनिवार्य है जिसकी तैयारी को लेकर बैठक करके घोषणा किया जायेगाऔर साथ ही अनुसूचित जाति,पिछड़ी जाति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। 3.जिला कमेटियों का चुनाव करना अनिवार्य है। 4.राष्ट्रीय सम्मेलन वर्ष 2026 में तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थलीय कुशीनगर में आयोजन होगा। 5.सांगठनिक रिपोर्ट व जनान्दोलनों किस-किस जिले में हुआ है रिपोर्ट पेश करें।*

राष्ट्रीय अम्बेडकर महासभा का कोर कमेटी बैठक सम्पन्न
👁️ 44 views
