उत्तर प्रदेश राज्य थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में गरिमामय स्वागत


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।—– खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ उत्तर प्रदेश राज्य थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेराज अहमद कुरैशी का भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26 जुलाई 2026 को पृथ्वी बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट, रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र की मेजबानी में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे। थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सैय्यद इमरान हुसैन ने बताया कि श्री सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय रहने के लिए पूरे देश में अपनी अनूठी पहचान रखते हैं। उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह खेल और मीडिया जगत के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देगा। इस मौके पर खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और भविष्य की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।

श्री सेराज अहमद कुरैशी ने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल और पत्रकारिता दोनों समाज को नई दिशा देने के प्रभावशाली माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना आज की जरूरत है और ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासन, मेहनत और समर्पण से प्रदेश और देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाएं। आयोजन समिति ने प्रदेश भर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks