पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को ओड़िसा के राज्यपाल बनाये जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर टीम ने मुबारकबाद देकर किया सम्मानित।

NATIONAL POLTICS Post Seraj ahmed kureasi
👁️ 11 views

जमशेदपुर, झारखंड।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी को ओड़िसा का राज्यपाल बनाया गया है। जिसे लेकर झारखंडवासियों में हर्ष का माहौल है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को ओड़िसा के राज्यपाल बनाये जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर टीम ने उनसे मुलाकात कर मुबारकबाद दी और सम्मानित किया। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कमेटी के महासचिव आतिफ खान और कोल्हान प्रभारी राज श्रीवास्तव ने सप्रेम शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया, वहीं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष कलीम खान, कमलेश गिरी, संगठन मंत्री अविनाश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राहुल शर्मा ने सप्रेम गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही प्रदेश महिला अध्यक्ष नीतू दुबे और जिला महासचिव अभिषेक कुमार ने धार्मिक पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता को श्रद्धापूर्वक भेंट किया। मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर नवनियुक्त राज्यपाल ओड़िसा माननीय रघुवर दास जी के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *