नवजात सप्ताह पर सदर अस्पताल में नुक्कड़ नाटक हुआ मंचन

bihar NATIONAL Post

डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। मंगलवार को सदर अस्पताल मुंगेर परिसर में दिनांक 23 नवम्बर से 30 नवम्बर तक संचालित होने वाले राष्ट्रीय नवजात सप्ताह के अवसर पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ए एन एम स्कूल की छात्राओं के द्वारा किया गया। जिसमें नवजात शिशुओं की देखभाल , उनमे होने वाली बीमारियों जैसे दस्त, हाइपोथरमिया इत्यादि की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। निर्धारित राष्ट्रीय नवजात सप्ताह के दौरान सम्पूर्ण जिले में नवजात शिशु की देखभाल हेतु समुदाय को जागरूक किया जाना है एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की जानी है। उक्त कार्यक्रम के दौरान निखिल राज, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, रागिनी कुमार, प्राचार्य, ए एन एम स्कूल , कौशल कुमार, पी एस आई इंडिया, आशा कुमारी, पिरामल, राकेश कुमार, पिरामल एवं अन्य उपथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *