पत्रकारों के हित केवल एकता से ही हासिल–सरदार दिलावर सिंह


गोरखपुर। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के संयुक्त मंच ने आज एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति और सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों के हित केवल एकता से ही हासिल किए जा सकते हैं, और दूसरा कोई विकल्प नहीं है। देश और प्रदेश में मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हजारों संगठन पत्रकार हितों के लिए सक्रिय हैं, लेकिन जब तक वे अलग-अलग रहेंगे, तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इसलिए सभी को एक मंच पर आकर अपनी आवाज़ को मजबूत बनाना होगा। यह बैठक द इंडिया न्यूज के कार्यालय में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि पत्रकार महासंघ स्थापना से ही पत्रकारों के हितों के लिए काम करता आ रहा है। संगठन ने कई पत्रकारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। भविष्य में भी संगठन पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। हमारी सभी योजनाएं और नीतियां पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंचानन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सदर तहसील अध्यक्ष बबलू सिंह प्रजापति, रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks