श्री अजय जैन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर एक बैठक–नगर आयुक्त


गोरखपुर–;नगर आयुक्त श्री अजय जैन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वार्डों में छोटी पोकलेंन से सफाई करने, कमर्शियल क्षेत्रों में नालियों की सफाई रात के समय करने और वार्ड की छोटी-छोटी नालियों की सफाई सुपरवाइजर के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, वार्डों में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग, मेलाथियन और फॉगिंग कराने के लिए सभी जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन चार मलिन बस्तियों में सफाई का कार्य किया जाता है। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि खाली प्लाटों, पार्कों की सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव समय-समय पर कराया जाए। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करके सफाई कार्य को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पुराने टायरों की दुकानों और कबाड़ी दुकानों पर भी एंटी लार्वा छिड़काव कराया जाए। हर वार्ड में दो-दो कर्मचारियों द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव एवं डस्टिंग का काम कराए जाने के निर्देश जोनल सेनेटरी अधिकारियों को दिए गए। संचारी रोग नियंत्रण के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गंभीरता से काम करने का भी आदेश दिया गया। बैठक में सभी अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और जोनल सेनेटरी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks