महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आज नगर निगम गोरखपुर के सभा कक्ष में सफाई मित्रों हेतु एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त श्री प्रमोद कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त सह प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन श्री अविनाश प्रताप सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 सफाई मित्रों को उनकी कार्यकुशलता एवं निष्ठा हेतु पीपीई (PPE) किट, ग्लव्स, मास्क, गमबूट, जूते एवं हेलमेट इत्यादि सुरक्षा उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अपर नगर आयुक्त श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सफाई मित्र नगर निगम की रीढ़ की हड्डी हैं और उनके निरंतर सहयोग एवं समर्पण के बिना नगर की स्वच्छता एवं व्यवस्था संबंधी कोई भी कार्य संभव नहीं है। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक श्री राम विजय पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सफाई कर्मियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह
👁️ 19 views
