गोरखपुर:
आज नगर निगम गोरखपुर के सभाकक्ष में माननीय महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव , नगर आयुक्त अजय जैन , अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव तथा माननीय पार्षद श्री अजय राय की उपस्थिति में चटोरी गली के व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करना था। बैठक के प्रारंभ में व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से गठित ‘इंदिरा बाल विहार चटोरी गली व्यापार मंडल’ की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी गई, जिसके नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री अनिल सिंह (मो. 9451930660), उपाध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह (मो. 9616160000) तथा महामंत्री श्री उपेंद्र यादव (मो. 9935757945) शामिल हैं।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने चटोरी गली में नगर निगम द्वारा की जा रही उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था, सुचारू प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी अतिक्रमण हटाओ अभियान तथा 2 व्हीलर पार्किंग के लिए की गई व्यवस्था की प्रशंसा की तथा इसके लिए महापौर महोदय,नगर आयुक्त महोदय व निगम प्रशासन को धन्यवाद दिया।
व्यापारियों द्वारा चटोरी गली के भीतर बंद पड़े साउंड सिस्टम और फव्वारे को पुनः संचालित करने का अनुरोध किया, जिस पर नगर आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए।
व्यापार मंडल द्वारा मुख्य मांग के रूप में गोलघर की ओर इंदिरा बाल विहार साइड में लगे बैरियर और बोलार्ड की स्थिति को आपस में बदलने (इंटरचेंज) करने की मांग की गई, ताकि ग्राहकों के आवागमन में सहूलियत हो सके। महापौर महोदय और नगर आयुक्त महोदय ने आगामी तीन दिनों में उरोक्त कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में व्यापारियों की अन्य मुख्य मागों को लेकर नगर निगम की ओर से व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं के ससमय नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा एवं व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब यथासंभव प्रत्येक 15 दिन में नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, जिस पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।

Best place for those who love quick wins and easy navigation. The login process is seamless and the graphics are top notch. Try jili666login now.