गैस की लाइन में खड़े व्यक्ति की मौत


कौड़ीराम— कौड़ीराम स्थित गैस एजेंसी के पास बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के निकट सिलेंडर लेने के लिए खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गोला रोड निवासी श्याम नारायण पाठक गुरुवार को बलुआ स्थित मंदिर के पास तेज धूप में काफी देर तक सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करते रहे। जब उन्हें सिलेंडर मिला और वे उसे लेकर चले तो उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने होम डिलीवरी न होने को इस हादसे का कारण बताते हुए गैस एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया है।

एजेंसी संचालक की लापरवाही से हुई मौत

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवनाथ राय ने कहा कि कौड़ीराम की प्रमिला गैस एजेंसी के संचालक द्वारा तेज धूप में सिलेंडर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी संचालक की लापरवाही के कारण श्याम नारायण पाठक की मौत हुई है। श्री राय ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »
Enable Notifications OK No thanks