एक दिन के लिए थानेदार बनी साक्षी ने लिया ताबड़तोड़ एक्सन

Post UTTAR PRADESH Vikas jaiswal

एक दिन के लिए थानेदार बनी साक्षी ने लिया ताबड़तोड़ एक्सन
प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बीएससी नर्सिंग की छात्रा साक्षी तिवारी को मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान आए मामलों को विवेक का परिचय देते हुए निस्तारित किया।

एक दिन की थानेदार बनीं कोटवा के शिवशंकर तिवारी की पुत्री साक्षी कुशीनगर के ही एक कालेज में बीएएसी नर्सिंग कर रही हैं। थाने का प्रभार लेने के बाद उन्होंने रजिस्टर, माल खाना, बंदी गृह और भवन का निरीक्षण किया। बताईं कि पुलिस कर्मियों का काम बेहद कठिन होता है। शुरू से ही उन्हें पुलिस के काम में दिलचस्पी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *