सिद्धार्थनगर—-सिद्धार्थनगर में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में संस्था की पहल को अच्छी खासी सराहना मिल रही है। जनपद में सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय ALERT ACTION SOCIETY अपने विभिन्न जनहितकारी अभियानों के जरिए शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दे रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों को स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग और समर्थन मिल रहा है। संस्था के सचिव अमित कुमार मिश्र ‘गम्भीर’ ने बताया कि ALERT ACTION SOCIETY का मकसद समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा सेवा, सहयोग और जनजागरूकता की संस्कृति को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, युवा नेतृत्व विकास, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाएगी। संस्था के कार्यों की स्थानीय स्तर पर भी प्रशंसा हो रही है। ग्राम प्रधान बेलवा बेलवा लगुनही तुफैल अहमद ने कहा कि ALERT ACTION SOCIETY ग्रामीण इलाकों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रशंसनीय काम कर रही है। उनका कहना है कि यदि ऐसे प्रयास लगातार चलते रहें तो समाज में सकारात्मक बदलाव की गति और तेज होगी। युवा स्वयंसेवक शशांक मिश्र ने बताया कि संस्था युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रही है। ऐसे प्रयास युवाओं को सही दिशा देते हैं। स्थानीय व्यापारी सद्दाम हुसैन ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती हैं। ALERT ACTION SOCIETY जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सहयोग की भावना भी मजबूत कर रही है। क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रईसुल हसन खान ने संस्था के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े अभियान आज की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और सकारात्मक बदलाव आएगा। क्षेत्र के लोग मानते हैं कि ALERT ACTION SOCIETY सेवा, सहयोग और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर समाज में रचनात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रही है। संस्था के प्रयासों से सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा मिल रही है और अधिक से अधिक लोग जनहित के अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
समाज सेवा, उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित-ALERT ACTION SOCIETY




