छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए प्राइवेट शिक्षक रंगेहाथों पकड़ाया,

Please Enter Your Email ID

आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

मुंगेर। मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी में एक छात्रा के साथ एक प्राइवेट शिक्षक के द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राइवेट शिक्षक को पकड़ कर बंधक बना लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपित शिक्षक को ग्रामीणों के द्वारा बंधक और मारपीट किए जाने की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस ने आरोपित शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि धरहरा थाना क्षेत्र के दरियापुर गुमटी निवासी ब्रह्मदेव मंडल ने पुत्र नीतीश कुमार माताडीह पंचायत के आदिवासी बाहुल्य गांव बरमन्नी में ट्यूशन पढ़ाता था। शुक्रवार को आरोपित शिक्षक छात्रा के छेड़खानी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित शिक्षक को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पिटाई शुरू कर दी। बेरहमी से मारपीट की सूचना धरहरा थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही धरहरा थाना पुलिस ने आरोपित शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »